BJP कार्यकर्त्ता अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा की साफ-सफाई करें

सीहोर। भाजपा द्वारा जिला कार्यालय पर कामकाजी बैठक आयोजित की गई. जिसमें भाजपा संगठन मंत्री हितानंद शर्मा कार्यक्रमों को लेकर कहा कि सभी मण्डल अध्यक्ष पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित कर मनाएं. इसके साथ 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अंबेडकर की प्रतिमा की साफ-सफाई, माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं.
शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर सभी मण्डल अध्यक्षों को हिदायत दी कि प्रत्येक बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम सुनिश्चित किया जाएं. प्रत्येक ग्राम सभा, जनपद पंचायत, नपा नगर पंचायत आदि से वन नेशन वन इलेक्शन संबंधी प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रपति को भेंजे जाने संबंधी निर्देश भी दिए गए.

Next Post

कंपनी के MD धामंदा में बिजली चोरी देख हतप्रभ रह गए

Fri Apr 4 , 2025
अमलाहा. मप्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल विद्युत कनेक्शन की जांच करने पहुंचे. धामंदा में बिजली चोरी के मामले देख वह हतप्रभ रह गए. कई दुकानों व घरों में बिना मीटर के डायरेक्ट बिजली चोरी की जा रही थी. सिंघल ने अमलाहा वितरण केंद्र अंतर्गत अनेक घरेलू […]

You May Like