अधिवक्ता संघ का चुनाव, प्रथम चरण की मतगणना में राजेन्द्र आगे

रीवा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव को लेकर मतदान गुरूवार को हुआ था और शुक्रवार की सुबह से मतगणना प्रारंभ है. प्रथम राउंड से ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेन्द्र पाण्डेय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक शुक्ला से बढ़त बनाई है.

2377 मतो की गिनती चल रही है खबर लिखे जाने तक आधे मतो की गिनती चुनाव अधिकारी शारदा प्रसाद मिश्रा सहित उनके सहयोगी अधिकारी सूर्यनाथ पांडे आबिद खान राजेंद्र सिंह पटेल शबदेंद्र सिंह रेबाशंकर अवस्थी मार्कण्डेय सिंह के सहयोग से पूर्ण हुई है, अभी गिनती लगातार जारी है जो शनिवार की अल सुबह तक पूर्ण होने की संभावना है. अध्यक्ष पद के लिये 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिस प्रकार से रूझान सामने आ रहे है उससे लग रहा है कि एक बार फिर राजेन्द्र पाण्डेय बाजी मारेगे. मतगणना के लाइव हेतु कोर्ट परिसर में पिछले चुनाव की तरह अधिवक्ताओं के बीच एक बड़ी स्क्रीन चुनाव अधिकारी द्वारा लग बाई गई है मुख्य चुनाव अधिकारी की मांग पर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पुलिस बल तैनात किया गया है.

Next Post

व्यापारी के गोदाम में रखा मिला पीडीएस का चावल 

Fri Apr 24 , 2026
आष्टा। कृषि उपज मंडी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के चावल के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है. कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री मृगी अग्रवाल द्वारा की गई इस कार्रवाई में 23 क्विंटल चावल जब्त किया गया. हालांकि, कार्रवाई के बाद भी संबंधित अधिकारी का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं […]

You May Like