करोंद चौराहे पर मटकी फोड़ महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

भोपाल: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौराहा, करोंद पर आयोजित प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हजारों श्रद्धालु उमड़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया, विजेता टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। भारी वर्षा के बावजूद जनसमूह का उत्साह देखते ही बन रहा था। अभिनेता सुनील शेट्टी, गायक सवाई भट्ट और कनिष्का सिंह ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मटकी फोड़ महोत्सव को प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। वहीं डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि कान्हा आज भी हैं और आगे भी रहेंगे। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जनता के उत्साह और स्नेह की सराहना की। यह आयोजन लगातार 19 वर्षों से परंपरा के रूप में जारी है।

Next Post

बायपास कॉलोनी में असम के युवकों को लेकर बवाल

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर: बायपास स्थित एक कॉलोनी में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब असम से आए तीन युवक और एक युवती एक ही कमरे में रह रहे पाए गए. युवती की पहचान को लेकर शुरू में भ्रम की स्थिति बनी रही, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो […]

You May Like