
कार–मिनी ट्रक भिड़ंत, रेलिंग तोड़ पुल से लटक गया ट्र
मंडला। कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर फूलसागर पुल पर शनिवार को कार और मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से मिनी ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल से लटक गया, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटवाकर यातायात सामान्य किया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
