
मंडला। महाराजपुर थाना क्षेत्र के जरगा–जारगी गांव के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। आमने-सामने की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार जीजा-साले और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पीछे से आ रहे एक वाहन ने गिरने के बाद उन्हें कुचल दिया। पुलिस जांच में जुटी है, जबकि मृतक रिश्तेदार त्योहार के मौके पर एक साथ मिलने जा रहे थे। खुशियों की यात्रा पलक झपकते मातम में बदल गई और गांव में सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है
