सलकनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना को समर्पित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत विजयासन देवीधाम में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. मंदिर परिसर में एक लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए.
कार्यक्रम में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही. आयोजकों ने बताया कि विजयासन देवी मंदिर परिसर में 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए. कार्यक्रम केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा विधायक रमाकांत भार्गव के नेतृत्व में आयोजित किया गया. इस दौरान राजेंद्र सिंह राजपूत, ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, समिति सदस्य रामगोपाल चौहान, नप अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, अरविंद दुबे, रिखीराम यादव, राधेश्याम उपाध्याय, प्रदीप पटेरिया, एसके चौहान, राहुल गौर, जतिन सोनी की सहभागिता रही. आयोजन के दौरान सलकनपुर चौकी के सामने स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सेवा सुशासन के संकल्प के साथ वरिष्ठ जनों ने भी आशीर्वाद के दीये जलाए हनुमान मंदिर में नवल सिंह रघुवंशी, राजकिशोर दुबे, सतीश मालवीय, एसके चौहान, अनूप सिंह, मुकेश मालवीय, जतिन सोनी, दीपक उइके, प्रवीण नैनाबत, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला.
