
ग्वालियर। रावत समाज नव युवक मंडल डबरा द्वारा 17 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह एवं युवक-युवती डिजिटल परिचय सम्मेलन 25 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संस्था के अध्यक्ष पोषण सिंह रावत ने बताया कि यह आयोजन समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, शासकीय सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं एवं सेवानिवृत्त महाजनों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।
उन्होंने कहा कि समारोह को सफल बनाने के लिए मंडल के सभी पदाधिकारी और सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं तथा समाज के बंधुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। आयोजन में समाज के युवा वर्ग के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र भी रखा जाएगा जिससे वे अपने भविष्य की दिशा तय कर सकें। मुख्य अतिथि के रामनिवास रावत पूर्व मंत्री एवं रनवीर सिंह जी रावत प्रदेश महामंत्री, भाजपा व पूर्व विधायक रहेंगे। अध्यक्ष पोषण सिंह ने समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहभागी बनाने की अपील की है।
