14 जुलाई से कांग्रेस की युवा स्वाभिमान यात्रा

इंदौर: नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में घोटाले को लेकर कांग्रेस की युवा ब्रिगेड ‘छात्रों की गूंज’ के साथ युवा स्वाभिमान यात्रा निकलेगी. युवा स्वाभिमान यात्रा 14 जुलाई को आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी इंदौर से शुरू होकर भोपाल तक जाएगी. यात्रा का नेतृत्व साइकिल से युवक कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे.नीट पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में घोटालों में डेढ़ के करीब 5 करोड़ युवाओं के भविष्य से साथ खिलवाड़ हो गया.

करीब 20 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने नीट पेपर लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली. उक्त मुद्दे को लेकर युवक कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया और एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे द्वारा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत युवा स्वाभिमान यात्रा निकाली जाएगी. यात्रा का आगाज 14 जुलाई से होगा, जिसमें छात्र छात्राओं के साथ कांग्रेस नेता साइकिल से भोपाल तक साथ चलेंगे.

शहर में आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी गेट से साइकिल यात्रा शुरू होकर भोपाल तक जाएगी. इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष यूनिवर्सिटी से मांगलिया ओर मंगलिया से शिप्रा तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष युवा स्वाभिमान यात्रा की कमान संभालेंगे. इसके बाद देवास, सोनकच्छ, आष्टा, सिहोर और भोपाल कांग्रेस यात्रा की कमान संभालेंगे. यात्रा को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया और शहर के कांग्रेस नेता छात्र छात्राओं से ‘छात्रों की गूंज’ अभियान से जुड़ने के लिए चर्चा कर रहे है.

यात्रा के विषय में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया ने बताया कि देश के युवाओं के स्थित भाजपा ने छल किया है। छात्रों की आवाज बन उनके स्वाभिमान के लिए युवक कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा साइक्लोथॉन की जा रही है। देश और प्रदेश के युवाओं के हित में कांग्रेस सरकार को जगाने और शिक्षा प्रणाली में तकनीकी दिक्कत दूर करने की मांग करेगी, ताकि छात्रों के भविष्यः से खिलवाड़ नहीं हो।

Next Post

महाराष्ट्र में वर्षाजनित घटनाओं में अब तक 15 लोगों की मौत, पांच-पांच लाख रूपये के मुआवजे की घोषणा

Tue Jul 7 , 2026
मुंबई, (वार्ता) महाराष्ट्र में गत 30 जून से अब तक वर्षाजनित घटनाओं में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले मुंबई में पिछले छह दिनों में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि नवी मुंबई और पनवेल में अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जानें […]

You May Like