दुबई, 11 मार्च (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बुधवार सुबह दो ड्रोन गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि की है।
मीडिया कार्यालय के अनुसार, घायलों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। उसे हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा, घाना के दो नागरिकों और बंगलादेश के एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया है।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि “हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।” हालांकि, ड्रोन गिरने से कितना नुकसान पहुँचा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी घटना के कारणों और ड्रोन के स्रोत की जांच कर रहे हैं।
