कुकरू में सीएम डॉ यादव और खण्डेलवाल ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीणों से किया संवाद

बैतूल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल जिले की भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुकरू पहुंचकर स्थानीय नागरिकों और स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद किया।
यह कार्यक्रम भैंसदेही नगर मंडल के ग्राम कुकरू स्थित बूथ क्रमांक 318 पर श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित स्मरण पखवाड़ा के तहत आयोजित किया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्रामीणों से क्षेत्रीय विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक महेंद्र सिंह चौहान सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

कुंडेश्वर मंदिर में दान राशि के बंटवारे को लेकर पुजारियों में मारपीट, मामला दर्ज

Sun Jun 28 , 2026
टीकमगढ़: प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर में दान राशि के बंटवारे को लेकर दो पुजारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पुजारियों ने कोतवाली थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे […]

You May Like