ब्यावरा। आज रविवार को विकास फीडर के तहत केबल बिछाने का कार्य किया जाना है जिसके चलते फीडर के तहत सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी.
विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास फीडर के तहत कार्य होने के चलते फीडर के तहत आने वाले सुदामा नगर, अपना नगर, स्वरुप नगर, तुलसी नगर, तोमर कॉलोनी, विश्वनाथ कॉलोनी, आदर्श नगर, कृष्णपुरम कॉलोनी, दोलत नगर, हरिओम कॉलोनी, बस स्टेण्ड, गुना नाका आदि जगह पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी.
