
ग्वालियर 20 मई। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम घटाने, जनता को राहत दिलाने की मांग के साथ कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
मानव श्रृखंला में शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अच्छे दिन का झूठा सपना दिखाकर सत्ता हासिल की, लेकिन आज जनता को बुरे दिनो की चेतावनी दी जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है, डॉलर के सामने रूपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रहा है जबकि सरकार संवेदनहीन बनी बैठी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस विपरीत समय मे देश की जनता के साथ खड़ी है एवं आगामी चुनावो मे भाजपा के धोखे का जबाव भाजपा के नेतांओ को घर बिठाकर देगी।
मानव श्रृखंला में राम पांडे, मोहन माहेश्वरी, वीर सिंह तौमर, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, उदल सिंह यादव, हेवरन सिंह कंसाना, पिंकी पंडित, मंगल यादव, राकेश अग्रवाल, महबूब खां चेनवाले, श्रीमती मीनू परिहार, रामनरेश परमार, रामबाबू श्रीवास, पूरन सिंह कुशवाह, राजीव शर्मा, महेश मधुरिया, भैयालाल भटनागर, वीरेन्द्र तौमर, देवेन्द्र चौहान, विजय कुशवाह, वीना भारद्वाज आदि शामिल थे।
