टीकमगढ़: प्रसिद्ध शिव धाम कुंडेश्वर मंदिर में दान राशि के बंटवारे को लेकर दो पुजारियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पुजारियों ने कोतवाली थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जबकि दूसरे की शिकायत पर जांच जारी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, शनिवार को मंदिर के प्रधान पुजारी जमुना तिवारी ने सहायक पुजारी अवधेश लिटोरिया के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जमुना तिवारी के हाथ में चोट के निशान पाए गए थे। डॉक्टरी परीक्षण के बाद अवधेश लिटोरिया के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
