बैतूल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के कुकरू में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैंसदेही नगर मंडल के बूथ क्रमांक 318 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक महेंद्र सिंह चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया
