कटनी में खनिज विभाग की दबिश, 200 घन मीटर अवैध रेत जब्त

कटनी। जिले के बछरवारा गांव में खनिज विभाग ने अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 200 घन मीटर रेत जब्त की है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में शासकीय भूमि पर मुख्य सड़क के किनारे रेत डंप मिली थी।
खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से आसपास के नदी घाटों और रेत परिवहन के संभावित रास्तों पर निगरानी कर रही थी। सूचना मिलने पर टीम ने रात में मौके पर पहुंचकर जांच की और अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की।
रेत हटाने के लिए जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद ली गई। जब्त रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित रखवाया गया, जबकि विभाग के अनुसार शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जब्त रेत को शासन के पक्ष में राजसात करने की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Post

आसपास के अस्पतालों से भी चिकित्सा कर्मी ट्रॉमा सेंटर बुलाए गए

Sun Oct 18 , 2026
ग्वालियर। शीतला माता हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में देखने पहुंचे कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने डॉक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में कोई कोताही या सुस्ती न […]

You May Like