दुकान में पथराव, युवक को चाकू मारा  

जबलपुर। अधारताल में बदमाशों ने एक दुकान में पथराव करने के बाद युवक पर चाकू से हमला कर दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक विनेश पैगवार 30 वर्ष निवासी एक्सिस बैंक के सामने मेन रोड अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता विनीत पैगवार एवं बड़े भाई विशेष पैगवार अपनी दुकान पर थे तभी एक्सिस से शिवेन्द्र सिंह ठाकुर उर्फ बूची, सागर यादव और सौरभ उर्फ तुत्तल उसरेठे तीनों निवासी महराजपुर आये, सौरभ अपने दोस्तों को फोन करने के लिये उसके पिता से मोबाइल मांगने लगे, उसके पिता ने मोबाइल देने से मना किया तो तीनों उसके पिता के साथ विवाद करने लगे, उसने एवं भाई विशेष ने मिलकर उन्हें दुकान से बाहर भगाया, तीनों पत्थर उठाकर दुकान में मारते हुये भाग गये। फिर थोड़ी देर बाद सौरभ, सागर यादव, शिवेन्द्र अपने अन्य 3 साथी दक्ष, उदय पाण्डे और सागर तिवारी के साथ दुकान पर आकर उसके पिता के साथ विवाद करने लगा उसके भाई विशेष पैगवार ने विरोध किया तो दक्ष ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर उसके भाई विशेष को चोट पहुंचा दी । उदय पाण्डे एवं सागर तिवारी ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।

Next Post

मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां

Sat Nov 7 , 2026
कानपुर, 07 नवंबर (वार्ता) भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब मतदाता सूची का प्रारूप 17 नवंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 16 […]

You May Like