उरवाई गेट से शब्द प्रताप आश्रम तक निकला मशाल जुलूस

ग्वालियर: महंगाई की मार से त्रस्त जनता की आवाज़ को बुलंद करते हुए कांग्रेस ने ग्वालियर विधानसभा में उरवाई गेट से शब्द प्रताप आश्रम तक मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती कमरतोड़ महंगाई ने गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ बनकर महंगाई के खिलाफ निरंतर संघर्ष करती रहेगी। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनता की लड़ाई कांग्रेस के साथ जारी रहेगी।

Next Post

अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, नर्स के दूध पिलाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Mon Aug 24 , 2026
ग्वालियर: गांधीनगर के अग्रवाल हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से नवजात का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि […]

You May Like