अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा, नर्स के दूध पिलाने के बाद बिगड़ी तबीयत

ग्वालियर: गांधीनगर के अग्रवाल हॉस्पिटल में नवजात की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉक्टरों के पैनल से नवजात का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सिंटू भदौरिया की पत्नी प्रियाली को डिलीवरी के लिए अग्रवाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सिजेरियन ऑपरेशन से उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। परिजन के अनुसार, डॉक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ बताते हुए निगरानी के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू में रखा था।परिजन का आरोप है कि नर्सिंग स्टाफ ने नवजात को पाउडर का दूध पिलाया। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और पूरा शरीर नीला पड़ने लगा।

Next Post

नशीली दवा लेने मुंबई से सतना आए थे युवक..?

Mon Aug 24 , 2026
सतना:एक ओर जहां पूर्व में सामने आ चुके कुछ घटनाक्रमों के जरिए मादक पदार्थों तस्करी के लिए सतना का इस्तेमाल कैरिंग एण्ड फारवर्डिंग सेंटर के तौर पर होने की आशंका जाहिर की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर हालिया प्रकरण इसकी तस्दीक करता भी नजर आने लगा है. ताजा मामले […]

You May Like