इंदौर: देपालपुर में करीब 1500 टन लिगेसी वेस्ट को पूरी तरह हटाने के लिए चल रही मुहिम को आज और गति मिली,इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव सुबह से ही नगर निगम की विशेष टीम और एमआईसी सदस्यों अपर आयुक्त ओर आला अधिकारियों के साथ देपालपुर पहुंचे और कई जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अश्विन शुक्ला अभिषेक शर्मा बबलू मनीष शर्मा मामा राकेश जैन अपर आयुक्त प्रखर सिंह सहित स्वच्छत भारत मिशन के अधिकारी कर्मचारी सहित स्थानीय पार्षद ओर जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
व्यापारियों से किया संवाद,स्वच्छता की जिम्मेदारी सबसे पहले आपकी महापौर भार्गव ने स्थानीय व्यापारियों से संवाद करते हुए बताया कि इंदौर नगर निगम द्वारा देपालपुर को गोद लेने के बाद सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार दिखाई दिया है। नगर निगम की जिम्मेदारी सीमित,जबकि नागरिकों और व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
सब्जी बाजार व दुकानों में जाकर उन्होंने समझाया कि
गीला सूखा कचरा अलग करें
सिंगल यूज़ प्लास्टिक कम करें
दुकान के सामने स्वच्छता बनाए रखना व्यापारी की प्राथमिक जिम्मेदारी है व्यापारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नगर में स्वच्छता अब पहले से कहीं बेहतर दिखाई देती है।
डोर-टू-डोर अभियान नागरिकों की राय, नागरिकों की भागीदारी
महापौर और उनकी टीम ने घर-घर जाकर लोगों से चर्चा की।
नागरिकों ने बताया पहले कचरा गाड़ी कम आती थी,अब दिन में दो बार नियमित कलेक्शन हो रहा है
पार्षद और सफाई टीम अब अधिक सक्रिय हैं
सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि अब लोग प्लास्टिक की जगह अपने थैले लाते हैं बाजार में गंदगी कम करने की जागरूकता बढ़ी ,कई दुकानदार दिन में 4 बार तक झाड़ू लगाकर क्षेत्र को साफ रखते हैं।
60 दिनों की मुहिम का बड़ा असर 75% लोगों ने छोड़ा प्लास्टिक
पिछले लगभग 60 दिनों में इस अभियान ने मजबूत परिणाम दिए 75% नागरिकों ने प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बंद किया,डिस्पोजेबल वस्तुएँ कम उपयोग में आ रहीं
गीला सूखा कचरा अलग करने की आदत तेजी से बढ़ी
व्यापारियों ने ग्राहकों को डस्टबिन में कचरा डालने के लिए प्रेरित करना शुरू किया,यह बदलाव देपालपुर में स्वच्छता क्रांति का साफ संकेत है।
महापौर की अपील
बाजारों के बोर्ड एक जैसे हों, शहर और सुंदर दिखेगा,व्यापारियों के साथ आयोजित चौपाल में महापौर ने सुझाव दिया यदि पूरा बाजार एक समान आकार और डिजाइन के बोर्ड लगाए, तो क्षेत्र और आकर्षक व व्यवस्थित नजर आएगा
स्वच्छता तभी सफल होगी जब प्रत्येक नागरिक इसमें सक्रिय भागीदारी निभाए महापौर ने कहा कि जब तक समाज बुराइयों का विरोध नहीं करेगा, तब तक अच्छी पहलें सफल नहीं होंगी। हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
देपालपुर ट्रेचिंग ग्राउंड का स्वरूप एक दिन में बदल दिया
देपालपुर के ट्रेंचिंग ग्राउंड का स्वरूप महज एक दिन में पूरी तरह बदल गया, कुछ दिनों पहले तक जहां ढेरों कचरा जमा था, वहीं अब साफ-सुथरी और व्यवस्थित व्यवस्था देखकर स्थानीय पार्षद भी हैरान रह गए। इंदौर की तर्ज पर देपालपुर को भी नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज देपालपुर ट्रेंचिंग ग्राउंड पहुंचे, जहां 1500 टन लिगेसी वेस्ट को समाप्त करने के अभियान के तहत सफाई कार्य तेज गति से किया गया। इस मुहिम में करीब 200 से अधिक सफाई मित्र लगातार जुटे रहे और एक दिन में बड़े हिस्से को सैग्रीगेट कर प्रोसेसिंग के लिए इंदौर भेजने की व्यवस्था कर दी गई।
महापौर ने बताया कि
महत्वपूर्ण परिवर्तन में देपालपुर के सभी जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेतृत्व का योगदान बेहद सराहनीय है। सफाई के बाद अब यहां गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित कर सैग्रीगेट किया जाएगा, ताकि आगे की प्रोसेसिंग व्यवस्थित रूप से हो सके। इसके साथ ही इंदौर मॉडल को अपनाते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड क्षेत्र को सुंदर वाटिका के रूप में विकसित करने की तैयारी भी शुरू की जा रही है। आने वाले समय में यह स्थान कचरा निस्तारण के साथ-साथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण का एक आदर्श उदाहरण बनेगा।
