इंदौर:विजयनगर क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 54 के हॉस्टल में रहने वाली एक 12वीं की छात्रा बोर्ड परीक्षा में फेल होने के बाद मानसिक तनाव में घर से बिना बताए चली गई थी. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में छात्रा को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने इलाके के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर छात्रा को ढूंढ निकाला.
