करीब 10 लाख का मावा, घी और मिठाई जब्त

इंदौर: आज खाद्य सुरक्षा विभाग ने करीब 10 लाख का मावा, घी और मिठाई जब्त करने की कार्रवाई की. उक्त मावा, घी और मिठाई ग्वालियर और अहमदाबाद से लाया गया था. कार्रवाई के दौरान किसी ने भी माल का क्लेम नहीं किया.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज पीपलियाहाना रिंग रोड पर बाबा ट्रैवल्स के पास से एक निजी बस से 16 बोरी में 6 टन मावा जब्त किया. यह मावा ग्वालियर से एक निजी बस में रखकर आया था. इसके लिए खाद्य अधिकारियों ने चार दिन तक रेकी कर मावा जब्त करने की कार्रवाई की है. खाद्य विभाग द्वारा एक निजी वीर ट्रेवल्स की बस से 1 टन घी और 2 टन मिठाई और 6 सौ किलो मावा जब्त किया.

कोई क्लेम करने नहीं आया
खाद्य अधिकारी अवशेष अग्रवाल ने बताया कि चार घंटे की कारवाई में जब्त मावे ऑफ मिठाई का मालिक या सप्लायर क्लेम करने नहीं आया है. जब्त मावे, घी और मिठाई का बाजार मूल्य 8 से 10 लाख रुपए कीमत हो सकती है.

Next Post

प्रशासन ने अवैध पटाखे की दुकानें हटवाई

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: आज प्रशासन ने रीजनल पार्क पर अवैध पटाखा दुकानें हटाने की कार्रवाई की. अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने नोटिस दिए थे, इसके बावजूद दुकानें चालू थी.आज नगर निगम, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कारवाई करते हुए रीजनल पार्क रोड पर लगी अवैध पटाका दुकानें […]

You May Like

मनोरंजन