इंदौर: आज प्रशासन ने रीजनल पार्क पर अवैध पटाखा दुकानें हटाने की कार्रवाई की. अवैध रूप से पटाखा बेचने वाले दुकानदारों को प्रशासन ने नोटिस दिए थे, इसके बावजूद दुकानें चालू थी.आज नगर निगम, पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कारवाई करते हुए रीजनल पार्क रोड पर लगी अवैध पटाका दुकानें हटाने की कार्रवाई की.
करीब 10 अवैध दुकानों को हटाया गया है. उक्त दुकानदारों ने प्रशासन द्वारा जारी अस्थाई लाइसेंस की दुकानों के पास अवैध पटाके बेचे जा रहे थे. पिछले साल रीजनल पार्क पर इन्हीं अवैध पटाका दुकानों के कारण आज लग गई थी. इसी को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन ने दुकानें हटवाने की कार्रवाई की. खबर के पुष्टि करते हुए तहसीलदार विवेक सोनी ने कहा कि सुरक्षा और अवैध रूप से पटाका बेचने को लेकर आज संयुक्त कारवाई की गई है.
