निरंतर प्रगति कर रहा है क्वाड, हिन्द प्रशांत के हितों के लिए महत्वपूर्ण मंच: भारत

नयी दिल्ली 07 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने कहा है कि भारत, आस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की सदस्यता वाला क्वाड समूह निरंतर प्रगति कर रहा है और भारत इसे हिन्द प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां क्वाड समूह की भारत की मेजबानी में बैठक की संभावनाओं से जुड़े सवालाें के जवाब में यह बात कही।

उन्होंने कहा , ” हम क्वाड को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण और हित के मुद्दों पर चारों क्वाड साझेदारों के बीच चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखते हैं। क्वाड निरंतर प्रगति कर रहा है। हमने हाल ही में मुंबई में आयोजित भारत समुद्री सप्ताह में भाग लिया।”

प्रवक्ता ने कहा कि इसके अलावा पिछले महीने के अंत में मुंबई में ‘क्वाड पोर्ट्स ऑफ़ द फ्यूचर’ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था।

इस सम्मेलन में लगभग 24 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इनमें चारों क्वाड साझेदार भी शामिल थे। सम्मेलन में लगभग 120 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

 

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डा-सुब्रतो पार्क कैरिज्वे चार लेन का बनेगा

Fri Nov 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 नवंबर (वार्ता) सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने राजधानी के धौला कुआं और दिल्ली हवाई अड्डे के बीच यातायात प्रवाह में सुधार लाकर कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सुब्रतो पार्क एयरफोर्स स्टेशन पर एलएचएस से गुरुग्राम की तरफ के कैरिज्वे को चार […]

You May Like