जिला स्तरीय कालिदास समारोह में कला साहित्य की दिखाई दी छटा

शाजापुर,  शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाजापुर में कला एवं विज्ञान का अनूठा साझा मंच देखने को मिला. विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान नाटिका महोत्सव तथा अखिल भारतीय कालिदास समारोह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य अनवर शेख, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती विजया सक्सेना, जिला विज्ञान अधिकारी ओम प्रकाश पाटीदार, सहायक जिला विज्ञान अधिकारी मुकेश परमार तथा प्रकाश परमार, विकासखंड विज्ञान अधिकारी राधेश्याम लववंशी, गजेंद्र सिंह चंदेल, प्रवीण परमार सहित संस्कृति प्रकोष्ठ से दिलीप शर्मा, गगन प्रजापति, श्रीमती कविता हाड़ा, श्रीमती अपेक्षा मंडावत एवं पंकज मालवीय उपस्थित रहे. जिला स्तरीय विज्ञान नाटिका महोत्सव में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे समसामयिक विषयों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. नाटिकाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान को समाज और दैनिक जीवन से जोड़ते हुए जागरूकता का संदेश दिया. विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रविकांत त्रिपाठी, अरुण शर्मा, प्रवीण परमार शामिल रहे. संचालन श्रीमती ज्योति रिणवा एवं गगन प्रजापति ने किया. आभार अरुण शर्मा ने माना.

ये रहे परिणाम…

विज्ञान नाटिका महोत्सव में शारदा सांदीपनि विद्यालय शुजालपुर की नाटिका महासागरों की बहाली – भावी पीढिय़ों का संरक्षण प्रथम, राजा भोज सांदीपनि विद्यालय पेचानेर की नाटिका – एआई का युग द्वितीय, शासकीय सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय मोहन बड़ोदिया की नाटिका इलेक्ट्रिक वाहन – आगे की राह तृतीय और मां उमिया ज्ञानपीठ विद्यालय शाजापुर की नाटिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – मित्र, उपकरण या खतरा चतुर्थ रहा. इसी प्रकार कालिदास समारोह में नृत्य नाटिका में महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अकोदिया प्रथम, श्लोक गायन में सुमय्या खातून, सांदीपनि विद्यालय अकोदिया प्रथम, चित्रांकन वरिष्ठ वर्ग में जयंत सोलंकी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुपाड़ा प्रथम रहे. चित्रांकन कनिष्ठ वर्ग में पार्थ नवल मां शारदा सांदीपनि विद्यालय शुजालपुर प्रथम रहे.

Next Post

गड्ढे में गिरने से बाइक सवार कृषक की मौत

Thu Oct 8 , 2026
खातेगांव। क्षेत्र के ग्राम चंदवाना-सोमगांव के बीच रेलवे निर्माण क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे लाइन निर्माण कंपनी की कथित लापरवाही के कारण एक गहरे गड्ढे में मोटर साइकिल सहित गिरने से स्थानीय कृषक मोहन पिता जगदीश बडियार उम्र 45 वर्ष निवासी […]

You May Like