पठारी: शासन द्वारा सात वर्ष पूर्व शासकीय पशु चिकित्सालय का नया भवन तो बना दिया गया, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए आज तक सड़क नहीं बनाई गई. स्थिति यह है कि बारिश के मौसम में अस्पताल तक पैदल पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है.
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल तक न तो पक्का रास्ता बनाया गया है और न ही वहां कोई दिशा-सूचक बोर्ड लगाया गया है. ऐसे में कई पशुपालक अपने मवेशियों का इलाज कराने के लिए अस्पताल तक पहुंच ही नहीं पाते, क्योंकि उन्हें भवन का रास्ता और स्थान पता नहीं चल पाता.
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पशु चिकित्सालय तक सड़क निर्माण कराने और अस्पताल की बाउंड्री वॉल बनवाने की मांग की है, ताकि अतिक्रमण की समस्या भी समाप्त हो सके.
