बच्चों को कमरे में बंद कर प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ पकड़ा, केस दर्ज

भोपाल। गौतम नगर थाने में एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पति का आरोप है कि पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को घर पर बुलाती है. बच्चों की पिटाई करके एक कमरे में बंद करने के बाद प्रेमी के साथ अलग कमरे में रहती है. यह सिलसिला पिछले कई दिनों से चल रहा था. पति की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी युवक अपने परिवार के साथ नारियखेड़ा में रहता है. वह प्रायवेट काम करता है. युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी उसकी गैर मौजूदगी में प्रेमी को बुलाती है. युवक का आरोप है कि पत्नी उसके काम पर जाने के बाद पहले बच्चों की पिटाई करती है. इसके बाद बच्चों को डरा धमका कर एक कमरे में बंद किया. इसके बाद उसने अपने प्रेमी को बुलाती. पति ने एक दिन घर जल्दी आकर पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ा और बच्चों को दूसरे कमरे में बंद पाया. इसके बाद युवक ने थाने पहुंचकर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत की. गौतम नगर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पूर्व जज गिरिबाला सिंह के घर चोरी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; गायब सामान की लिस्ट न मिलने से बढ़ी उलझन

Wed Jul 1 , 2026
भोपाल। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह के मकान में चोरी करने वाले एक आरोपी को हिरासत में लिया है. मकान के अंदर से क्या-क्या सामान चोरी हुआ है. इसकी कोई भी सूची पुलिस को नहीं मिली है. गिरिबाला सिंह के भाई ने उनके मकान में चोरी […]

You May Like