दरोगाघाट में डूबा किशोर

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत दरोगाघाट पर नहाने गए 17 वर्षीय एक किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गढ़ा के गंगा नवनिवेश कॉलोनी का रहने वाला आयुष ठाकुर (17 वर्ष) रविवार को ग्वारीघाट स्थित दरोगाघाट गया हुआ था। सुबह लगभग 11:45 बजे नहाते समय अचानक आयुष का पैर फिसल गया वह गहरे पानी की ओर चला गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, वह पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गया।

आयुष को डूबता देख वहाँ मौजूद पलक सिंह ठाकुर और विशाल ठाकुर ने बिना वक्त गंवाए पानी में छलांग लगाई। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने आयुष को पानी से बाहर निकाला। उस वक्त उसकी सांसें बेहद कमजोर चल रही थीं। पलक और विशाल तुरंत उसे इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने आयुष का परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया ।

Next Post

सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बीच कार शोरूम का कटा ताला, जंजीर, 3.81 कैश चोरी

Mon Jun 29 , 2026
जबलपुर: तिलवारा स्थित किया कार शोरूम में कटर से ताला और जंजीर काटकर 3.81 लाख की चोरी कर ली गई। दो-दो सुरक्षा गार्डों की तैनाती के बावजूद शातिर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है ।पुलिस के मुताबिक न्यू शास्त्रीनगर निवासी सचिन तिवारी (44), […]

You May Like