इंदौर एयरपोर्ट पर ऑटो चालकों की मनमानी पर उठे सवाल

इंदौर: देवी हिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर यात्रियों को ऑटो और कैब सेवाओं से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ताजा मामला जयपुर से इंदौर पहुंचे एक यात्री से जुड़ा है, जिसने एयरपोर्ट परिसर में अव्यवस्थित वाहन संचालन, अतिरिक्त शुल्क वसूली और यातायात अनुशासन की कमी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.
यात्री दीपक सिंह बिष्ट ने एयरपोर्ट शिकायत रजिस्टर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अपनी नाराजगी दर्ज कराई. शिकायत के अनुसार वे 9 मई 2026 की रात फ्लाइट 6ई-7944 से इंदौर पहुंचे थे.

एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद उन्होंने उबर के जरिए ऑटो बुक किया, लेकिन चालक ने तय किराए के अलावा अतिरिक्त पार्किंग शुल्क की मांग शुरू कर दी. विरोध करने पर चालक ने यात्रा करने से मना कर दिया और कथित तौर पर कैंसिलेशन चार्ज भी जोड़ दिया. यात्री का आरोप है कि केवल एक चालक ही नहीं, बल्कि कई कंपनी से जुड़े ऑटो चालक एयरपोर्ट पर इसी तरह अतिरिक्त राशि मांग रहे हैं. उनका कहना है कि एयरपोर्ट परिसर में किसी प्रकार की व्यवस्थित टोकन व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को असुविधा और विवाद की स्थिति का सामना करना पड़ता है.

आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया
सोशल मीडिया पर की गई शिकायत में उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले एयरपोर्ट परिसर में ऑटो और कैब वाहनों की आवाजाही किस आधार पर नियंत्रित की जा रही है. मामले के सार्वजनिक होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक्स पर जवाब देते हुए कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है. अथॉरिटी ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.

प्रीपेड सिस्टम से बेहतर होगी व्यवस्था
यात्रियों का मानना है कि एयरपोर्ट परिसर में प्रीपेड या डिजिटल टोकन सिस्टम लागू किए बिना ऐसी समस्याओं पर रोक लगाना मुश्किल होगा. उनका कहना है कि नियंत्रित वाहन संचालन से न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी.

Next Post

सोनम के रुद्रलोक से वामिका तक, जानें इन सेलेब्स ने क्यों चुना अपने बच्चों का यूनिक नेम

Tue May 12 , 2026
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में स्टार किड्स के धार्मिक और यूनिक नाम काफी चर्चा में हैं। किसी ने बेटे का नाम भगवान शिव से प्रेरित होकर रखा तो किसी ने बेटी को देवी का नाम दिया। बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कोई न कोई स्टार किड्स आए दिन किसी […]

You May Like

मनोरंजन