कराटे खिलाड़ी राजश्री ने काठमांडू में जीता सोना 

सीहोर। शहर के होनहार कराटे खिलाडिय़ों ने नेपाल में आयोजित माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. खिलाड़ी राजश्री कौशल ने स्वर्ण पदक जीता है. काठमांडू में 29 से 31 मई तक आयोजित 12 वीं माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया. अकादमी के कोच मास्टर दीपांशु दिशावरी के नेतृत्व में 12 खिलाडिय़ों ने प्रतियोगिता में भाग लिया. इनमें से 6 खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और सम्मान प्राप्त किया गया. कराटे खिलाड़ी राजश्री कौशल, प्रियंक भेरवे ने स्वर्ण पदक जीता तो वही तनुज मेवाड़ा ने रजत पदक और सोनम जाट ने कांस्य पदक प्राप्त किया है. इसी प्रकार अंकिता सोगरवाल, दिव्यम वर्मा एवं भूमि राठौर को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया है.

Next Post

सोनकच्छ टोल प्लाजा के पास कोटा से नागपुर जा रहे अमोनिया गैस टैंकर से हुआ रिसाव, पुलिस और NDRF की मुस्तैदी से बची जान

Thu Jun 4 , 2026
सीहोर। दोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनाकच्छ टोल प्लाजा के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कोटा से नागपुर की ओर जा रहे अमोनिया गैस से भरे एक टैंकर में रिसाव शुरू हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत एजेंसियां तत्काल सक्रिय हो गईं और समय […]

You May Like

मनोरंजन