मधुसूदन सिंह रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में हुये शामिल
सीधी :स्थानीय पनवार स्थित सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह गत वर्ष के बाद इस वर्ष भी हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में यह उत्सव प्रत्येक वर्ष एक नये थीम पर आधारित होता है। जिसमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व की झलक दिखती है। इस वर्ष का थीम भारतीय संस्कृति-हमारी विरासत पर आधारित था।इस उत्सव का नाम एक्सेलेंसिया रखा गया जिसका अर्थ है सर्वोत्कृष्ण। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, कविता पाठ, गीत गायन एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। यह सभी कार्यक्रम धर्म एवं संस्कृति, स्थानीय-क्षेत्रीय लोकनृत्य, भारत के प्रत्येक राज्य के राज्यकीय नृत्य एवं देशभक्ति पर आधारित थे।
साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मातृ-पितृ एवं गुरु पूजन किया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों का वंदना के साथ आरती कर उनसे आर्षीवाद लिया। तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, सोशल मीडिया के कुप्रभाव, विज्ञान के बढ़ते कदम, हरियाणा, पंजाब एवं राजस्थान के लोकनृत्य, प्रयागराज महाकुंभ, श्रीराम जानकी विवाह इत्यादि पर आधारित कई नाट्य एवं नृत्य प्रस्तुत किये गये। मार्सल आर्ट एवं योगा द्वारा की प्रस्तृती ने सबकों चौकाया जिसमें विद्यार्थियों द्वारा आग के साथ कर्तव्य दिखाया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अच्छी शिक्षा प्रणाली को समाज एवं देश का पथप्रर्दशक बताया और कहा कि बेहतर शिक्षा प्रणाली ही छात्र को भविष्य की कड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिये सक्षम बनाती है नींव यदि कमजोर हो तो आगे बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस अवसर पर अतिथियों एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा उन छात्रों को मेडल एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया गया जो वर्ष भर शैक्षणिक गतिविधिओं में उच्च स्थान प्राप्त किये। साथ ही विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। टाटा ग्रुप के प्रबंध निदेशक इंजी.आर.बी.सिंह ने कहा कि टाटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूसंस शिक्षा के क्षेत्र में लगातार 28 वर्षो से विंध्य में शिक्षा की अलख जगाये हुये है। मैंने इस समाज से पाया है और इसी समाज को सेवा के माध्यम से लौटा रहा हूं। आगे भी हमारी संस्थायें विंध्य क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभायेगी।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
उपरोक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मधुसूदन सिंह बघेल रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर, उदित्य सिंह बघेल रिटायर्ड एजीएम कोल इंडिया लिमिटेड, विशिष्ट अतिथियों में इंद्रशरण सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, विनोद मिश्रा, सुरेश नारायण सिंह बघेल, वंशराज सिंह बघेल, अमृत लाल सिंह बघेल, शुवेन्दु सिंह बघेल एवं देवेन्द्र त्रिपाठी शामिल हुये। कार्यक्रम की अध्यक्षता टाटा गु्रप ऑफ इंस्टीट्यूसंस के प्रबंध निदेशक इंजी.आर.बी.सिंह ने की। मंच संचालन विद्यालय की छात्रा रिचा तिवारी, छात्र कान्हा कुमार पाण्डेय एवं शिक्षक अमित सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिद्धभूमि इंटरनेशनल स्कूल की संचालिका श्रीमती रचनाराजे सिंहए प्राचार्य बैन्यू मैथ्य, बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें, अभिभावक, विद्यालय परिवार, आम नागरिक उपस्थित रहे।
