
जबलपुर । रांझी थाना अंतर्गत बजरंग नगर निवासी एक युवक को मूवी एप डाउनलोड करना उस वक्त महंगा पड़ गया जब दो अन्य एप बिना उसकी जानकारी इंस्टॉल हो गए और उसका मोबाइल हैक गया। इस बीच उसके खाते से हजार रूपए निकाल लिए गए ।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को गौरव केवट 29 वर्ष निवासी बजरंग नगर हनुमान मंदिर के पास रांझी ने लिखित शिकायत की कि इंस्टाग्राम आईडी द्वारा मूवी डाउनलोड करने के लिए एक लिंक द्वारा एप्लीकेशन इंस्टॉल किया था। इस एप के इंस्टॉलेशन के समय बैकग्राउंड में दो अन्य ऐप उसके मोबाइल पर इंस्टॉल हो गये जिसकी उसे जानकारी नहीं लगी। उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से कुल 89,999 रूपये निकाल लिए गए ।
महिला के खाते से निकले हजारों-
अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर निवासी रचना वर्मा पति सुरेश वर्मा के मोबाइल में पूर्व से ही एचजेटीवी डाउनलोड था। मोबाइल उनका बालक रचित वर्मा चला रहा था तब उसी समय बेटे ने आकर बताया कि मम्मी मोबाइल हैक हो रहा है एवं काम नहीं कर रहा है। इसी बीच खाते से 44,000 रूपए निकाल लिए गए।
