गमी में दमोह गया परिवार, घर में हुई लाखों की चोरी

जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत कुमगंवा में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दी । चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गमी में दमोह गया हुआ था । पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को काशीराम काछी 55 वर्ष निवासी कुमगंवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कल उसके भनेज कमलेश निवासी दौनी बघा जिला दमोह का देहांत होने से परिवार सहित ग्राम दौनी बघा दमोह गये थे घर पर कोई नही था घर पर सभी कमरों में ताला एवं मेन दरवाजा में ताला लगाकर पड़ोस के रहने वाले आशा बाई बर्मन को जानकारी देकर गये थे रात हो जाने के कारण ग्राम दौनी बघा में रुक गये थे। सुबह 5 बजे आशा बाई ने बेटे रमेश काछी के मोबाइल में कॉल करके बताया कि घर के दरवाजा में ताला नही लगा है। परिजन तुरंत वापिस लौटे तो देखा घर में लगे सभी दरवाजे पलंग पेटी अलमारी के ताले टूटे थे, अलमारी और पेटी में रखे सोने चांदी के जेवरात, नगदी गायब थे ।

Next Post

बिजली की आंख मिचौली से परेशान रहवासी

Fri Sep 18 , 2026
जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र में देवताल, सूपाताल, चिकनी कुआं, गढ़ा बाजार, आदि क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक फिर सांयकाल चार बजे से साढ़े पांच बजे तक उसके बाद रात्रि आठ बजे से समाचार लिखे जाने तक बिजली की आंख मिचौली से रहवासी परेशान रहे। उपभोक्ताओं […]

You May Like