
जबलपुर। गढ़ा क्षेत्र में देवताल, सूपाताल, चिकनी कुआं, गढ़ा बाजार, आदि क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक फिर सांयकाल चार बजे से साढ़े पांच बजे तक उसके बाद रात्रि आठ बजे से समाचार लिखे जाने तक बिजली की आंख मिचौली से रहवासी परेशान रहे। उपभोक्ताओं को गर्मी और संक्रमण फैलाने वाले मच्छरों से हो रही तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय गजेन्द्र दुबे ने बताया कि भारी भरकम बिजली बिल भेजने के बाद गरीब उपभोक्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती है और इस प्रकार गर्मी में बार बार बिजली गुल करने से आम जनता को हो रही परेशानी से राहत दिलाने कोई तैयार नहीं है। स्थानीय अतुल दुबे, संजय शुक्ला, विवेक गौरव अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, अक्षांश अहिरवार, आदि ने बिजली विभाग द्वारा उत्पन्न की जा रही असुविधा के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
