
जबलपुर । गढ़ा पुलिस ने दो लुटेरों को दबोचा है। जिनके कब्जे से छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू समेत कुल पांच लाख रूपए का माल जप्त किया है। टीआई प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि आरती ठाकुर 37 वर्ष निवासी न्यू शास्त्रीनगर तिलवारा को पिसनहारी मढिय़ा के पहले मोटर सायकल सवार लुटेरों ने चाकू दिखा सोने की चैन व मंगलसूत्र लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए राकेश झारिया पिता उमेश झारिया 26 वर्ष निवासी आजाद नगर सूपाताल, सलमान शाह पिता मंजूर शाह 22 वर्ष निवासी आजाद नगर सूपाताल गढा को दबोचा जिन्होंने लूट कबूली । आरोपियों की निशादेही पर लूटा गया माल जब्त किया गया । दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
