वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, 23 मई (वार्ता )बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की आगामी फिल्म है जवानी तो इश्क़ होना है का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रही हैं।ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरी कहानी दिखाई गई है, जिसमें वरुण धवन का किरदार अपनी शादीशुदा जिंदगी और बाहरी रिश्तों के बीच उलझा हुआ नजर आता है। कहानी में तब बड़ा मोड़ आता है जब दोनों महिला किरदारों की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आती है, जिससे घटनाक्रम और भी हास्यपूर्ण और जटिल हो जाता है।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है और इसमें जिमी शेरगिल, राकेश बेदी, मनीष पॉल, अली असगर, चंकी पांडे और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।ट्रेलर में सलमान खान के लोकप्रिय गाने का इस्तेमाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म को “ब्लॉकबस्टर लोडिंग” बताते हुए सलमान खान के कैमियो की भी मांग की है।यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.....

Next Post

नागार्जुन के लिए खास है 23 मई, 40 साल पूरे होने पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Sat May 23 , 2026
मुंबई, 23 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता नागार्जुनअक्किनेनी ने अपने फिल्मी करियर के 40 साल पूरे होने पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। नागार्जुन ने बताया कि 23 मई उनके जीवन की सबसे अहम तारीखों में से एक है, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने […]

You May Like

Play sound