4 मार्च के बाद ग्वालियर में अब 5 मार्च को भी स्थानीय अवकाश घोषित

ग्वालियर।कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने होली के अवसर पर 5 मार्च को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। राज्य शासन द्वारा 4 मार्च को निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के अधीन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा होली के पावन अवसर पर पूर्व में 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा पूर्व में 4 मार्च को सामान्य रूप से होली खेले जाने वाले दिवस की आवश्यकता को देखते हुए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन राज्य शासन द्वारा ही 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के लिये 5 मार्च को होली की भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

Next Post

4.88 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, केदारपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई

Mon Mar 2 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम केदारपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई कर 14 विश्वा बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई। मुक्त कराई गई भूमि की कुल अनुमानित कीमत […]

You May Like