4.88 करोड़ रुपए की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, केदारपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई

ग्वालियर। ग्वालियर जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। इस मुहिम के तहत सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने ग्राम केदारपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई कर 14 विश्वा बेशकीमती सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई। मुक्त कराई गई भूमि की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 88 लाख रुपये अनुमानित है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह ने बताया कि ग्राम केदारपुर स्थित शासकीय सर्वे क्रमांक 461 की लगभग 5000 वर्गफीट भूमि पर संदीप शर्मा द्वारा सीमेंटेड बाउंड्री एवं पिलर बनाकर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। प्रशासन ने मशीनों की सहायता से अतिक्रमण हटवाया। इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 78 लाख रूपये है।

इसी प्रकार सर्वे क्रमांक 272/2 की शासकीय भूमि पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गेट, बाउंड्री एवं अस्थायी गोदाम बनाकर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया। इस भूमि की अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 10 लाख रुपये है।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, अपर तहसीलदार शिवदत्त कटारे सहित अन्य राजस्व अधिकारी, पुलिस बल एवं नगर निगम का अमला मौके पर मौजूद रहा।

Next Post

बाइक चोर के कंधे पर बैठकर जन्मदिन का जश्न मनाने वाले टीआई सस्पेंड

Mon Mar 2 , 2026
मुरैना। बाइक चोर के कंधे पर बैठकर जन्मदिन का जश्न मनाने के आरोप में जौरा के टीआई दर्शन शुक्ला सस्पेंड कर दिए गए हैं।मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना ने जौरा टीआई को कंधे पर बैठाकर घुमाया था। मुरैना एसपी समीर सौरभ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। Facebook Share on […]

You May Like

मनोरंजन