एनसीएल ने सेवा कुटीर सीएसआर पहल का किया विस्तार

सिंगरौली । एनसीएल अपनी सीएसआर पहल सेवा कुटीर के माध्यम से सिंगरौली के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा, पोषण और सर्वांगीण विकास को निरंतर बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में सोमवार को एनसीएल ने परिवार एजुकेशन सोसाइटी के साथ नए सेवा कुटीर केन्द्रों की स्थापना के लिए एमओयू किया । इस दौरान एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक सीएसआर, राजीव रंजन एवं परिवार एजुकेशन सोसाइटी की ओर से सीईओ, सिद्धार्थ परमार ने हस्ताक्षर किए। इस एमओयू के तहत एनसीएल एवं परिवार एजुकेशन सोसाइटी द्वारा सिंगरौली परिक्षेत्र के गांवों में 16 नए सेवा कुटीर केन्द्रों की स्थापना की जाएगी। कंपनी की सीएसआर इस पहल से अब ग्रामीण क्षेत्रों के 3 हजार से अधिक बच्चे लाभान्वित होंगे।

उक्त सेवा कुटीर केन्द्रों के माध्यम से 3 से 14 वर्ष की आयु के स्थानीय बच्चों को प्रतिदिन दो बार पूरक शिक्षा एवं पोषण उपलब्ध कराया जाता है। इन केन्द्रों में नियमित पढ़ाई के साथ बच्चों को खेल-कूद, योग, चित्रकला, कहानी, हस्तशिल्प, नैतिक शिक्षा एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाता है, जिससे उनके शैक्षणिक, शारीरिक, सामाजिक एवं रचनात्मक विकास को प्रोत्साहन मिले। सेवा कुटीर केंद्र के माध्यम से बच्चों की व्यक्तिगत सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जाती है तथा प्रत्येक बच्चे का आधारभूत मूल्यांकन किया जाता है और उसके सीखने के स्तर एवं गति के अनुसार शैक्षणिक सहयोग दिया जाता है। इससे बच्चों को अपनी क्षमता और समझ के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

००००००

Next Post

रेस्क्यू के बाद भी नहीं बच सके हिरण के दो शावक : मौत

Mon Sep 21 , 2026
छिंदवाड़ा / सिंगोड़ी। क्षेत्र के नवोदय विद्यालय के पीछे स्थित कुआंनुमा खंती में गिरे दो हिरण के शावकों का रविवार को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान सोमवार को दोनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किसान के खेत के पास […]

You May Like