मुरार में गंदगी फैलाने वालों पर निगम की कार्रवाई, 10,500 रुपये का जुर्माना वसूला

ग्वालियर, शहर में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को मुरार क्षेत्र में चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने और कचरे में अवैध रूप से आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने संबंधित लोगों पर कुल 10,500 रुपये का जुर्माना लगाकर राशि वसूल की।

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी और अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देश पर शहर में सड़कों पर गोबर बहाने तथा खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य अधिकारी पूर्व विधानसभा भीष्म कुमार पमनानी के मार्गदर्शन में जोन क्रमांक-8 के मुरार क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान गंदगी फैलाने और कचरे में आग लगाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की गई। नगर निगम की इस कार्रवाई में सहायक स्वास्थ्य अधिकारी दीपांशु करौसिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Next Post

पीईटी अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

Fri Oct 23 , 2026
ग्वालियर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन के अनुसार 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होने वाली पीईटी […]

You May Like