

सिंगरौली। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर गौरव बैनल ने ध्वजारोहण किया। मुख्य जिला स्तरीय समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।
समारोह में आकर्षक परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, नगर निगम, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन का आयोजन हुआ।
नगर निगम कार्यालय में महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर शहीदों एवं संविधान निर्माताओं को नमन किया। पूरे जिले में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा।
