दूर- दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

बुधनी. शहर के शासकीय सांदीपनी विद्यालय के लिए निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया गया. बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव ने पांच बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया. इसके पहले आयोजित कार्यक्रम में विधायक रमाकांत भार्गव ओर अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया. प्राचार्य सुधा सालोमान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर विधायक रमाकांत भार्गव ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनकी मूलभूत सुविधाओं में भी निरंतर विस्तार कर रही है. सांदीपनी विद्यालय में निशुल्क परिवहन सेवा की शुरुआत से दूर दराज क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा. उनकी उपस्थिति नियमित होगी और पढ़ाई का स्तर सुधरेगा। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थी बेहतर तरीके से लाभ उठा सकेंगे. छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से सुविधायुक्त सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो कि लगभग एक साल में पूरा हो जाएगा.

Next Post

बलिहारी गुरू आपकी...

Fri Jul 11 , 2025
सीहोर. पदवी में भगवान से भी ऊंचा दर्जा रखने वाले गुरू के पद पखारने के लिए गुरुपूर्णिमा पर आश्रमों में शिष्यों की लंबी कतारें लगी रहीं. शहर के समीपस्थ कुबेरेश्वर धाम पर गुरुपूर्णिमा को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. देश के कोने- कोने से आए हजारों शिष्यों ने पं. प्रदीप मिश्रा […]

You May Like