पाओलिनी और अल्काराज फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में

पेरिस (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज और चौथी वरीयता प्राप्त इटली की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी जैस्मीन पाओलिनी ने बुधवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नांमेंट के तीसरे दौर में जगह बना ली है।

आज यहां खेले गये पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में अल्काराज ने हंगरी के टेनिस खिलाड़ी फैबियन मारोजसन को 6-1 ,4-6, 6-1, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।इसी के साथ अल्काराज ने रोलांड गैरोस में अपनी 20वीं जीत दर्ज की। दूसरे सेट में हारने के बाद अल्काराज ने शानदार वापसी करते हुए मैच में जीत दर्ज की।

वहीं महिला वर्ग में इटली की पाओलिनी ने दूसरे दौर में ऑस्ट्रेलिया की अजला टोमलयांकोविच को सीधे सेटो में 6-3, 6-3 से हराया। अन्य मुकाबलो में आठवीं वरीयता प्राप्त क्विनवेन झेंग के साथ अमेरिका की अमांडा एनीसिमोवा ने भी तीसरे दौर में जगह बनाई।

चीन की क्विनवेन झेंग ने शानदा प्रदर्शन करते हुए कोलंबिया की एमीलियाना अरांगो को 6-2, 6-3 हराया। वहीं अमेरिका की एनीसिमोवा ने स्विट्जरलैंड की विक्टोरिजा गोलुबिक को 6-0, 6-2 से शिकस्त दी।

 

Next Post

पंजाब किंग्स, आरसीबी की नजर फाइनल के प्रवेश पर

Thu May 29 , 2025
चंडीगढ़, (वार्ता) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 क्वालीफायर वन मुकाबले से पहले आरसीबी जॉश हेजलवुड और टिम डेविड की वापसी से उत्साहित है और टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के लिए मैदान में उतरेगी। वहीं पंजाब किंग्स अपनी मजबूत […]

You May Like