बुरहानपुर: बुरहानपुर में वन विभाग ने वन्यजीवों की सुरक्षा और वन क्षेत्र के संरक्षण के लिए पहल की। ऑपरेशन वाइल्ड लाइफ ट्रैप के तहत रविवार को विशेष अभियान चलाया गयाए जिसमें 4 रेंज के 80 वनकर्मी और 2 रेंजर शामिल हुए। डीएफओ विद्याभूषण सिंह के निर्देश और एसडीओ विक्रम सुलिया के मार्गदर्शन में नेपानगर सब डिवीजन की नावराए नेपानगरए असीर और धुलकोट रेंज के अतिक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गश्त की गई।
टीम ने हल्दियाए बोमलियापाट और मांडवा क्षेत्रों में पैदल गश्त करते हुए अवैध वनोपज की जांच की और अतिक्रमण कर बनाए गए टपरों पर जांच की। अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कृषि भूमि में लगी जीआई तार फेंसिंग और संभावित शिकार के लिए लगाए गए फंदों की जांच की गई। इस पूरी कार्रवाई में नावरा रेंजर पुष्पेंद्र जादौन और धूलकोट रेंज के रेंजर तरूण अनिया की अगुवाई में टीम ने ड्रोन कैमरे से भी क्षेत्र की निगरानी की। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसारए वन्यजीवों और वन क्षेत्र की सुरक्षा के लिए इस तरह की सर्चिंग नियमित रूप से की जाती है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध शिकारए वन कटाई और अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाना है।
