
भोपाल। एसटीएफ ने नशीले कफ सिरप मामले में फरार आरोपी राहुल कुशवाहा को गिरफ्तार किया है. आरोपी राहुल को 27 जून तक रिमांड़ पर लेकर पूछताछ की जा रही है. राहुल की गिरफ्तारी त्रिवेंद्रम (केरल) से की गई है. गांधी नगर इलाके में एसटीएफ ने बीते दिनों कार्रवाई की थी, जहां करोड़ो के ऑफ-कफ व ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद किए गए थे और कई आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी. आरोपी राहुल लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी एसटीएफ ने कर ली है. आरोपी राहुल कथित तौर पर कफ सिरप के बड़े नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया गया है. एसटीएफ ने उस पर 20 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था.
जानकारी के मुताबिक फरारी के दौरान आरोपी ने अपनी पहचान भी छुपा ली थी, जिससे कि वह पकड़ा न जा सके. कई राज्यों का दौर करते हुए केरल में इन दिनों था. उसने अपना नाम सलमान रख लिया था और सिर के बाल भी हटवा लिए थे. आरोपी को तकनीकी ज्ञान की भी समझ थी. इसके लिए वह अपना मोबाइल चालू करने के बाद, जल्द ही बंद कर लेता था. इससे उसकी लोकेशन भी ट्रेस करना एटीएस के लिए मुश्किल हो रहा था. आरोपी लगातार अपना ठिकाना भी बदल रहा था. वह दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कन्याकुमारी और त्रिवेंद्रम सहित राज्यों में अपनी फरार बीते कई दिनों से काट रहा था. राहुल को रिमांड़ पर लेकर एटीएस पूछताछ करने में जुटी है. कयास लगाया जा रहा है कि सिरप मामले में आरोपी से कई एहम जानकारियां सामने आ सकती है.
