करवाचौथ का समय, मुहूर्त और चांद न दिखे तो क्या करें?

 

भोपाल। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। लेकिन व्रत के दौरान सही पूजा का मुहूर्त क्या है? चांद निकलने का समय क्या रहेगा? और अगर मौसम खराब होने की वजह से चांद दिखाई न दे, तो व्रत कैसे खोलें?

इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए हमने बात की आचार्य अजय शास्त्री से।

करवाचौथ पर सुबह सरगी से शुरू होने वाले व्रत में शाम की पूजा और चंद्र दर्शन का विशेष महत्व होता है। ऐसे में व्रत रखने वाली महिलाओं के मन में पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर चांद निकलने के समय तक कई सवाल होते हैं।

वहीं, अगर आसमान में बादल छाए हों और चांद दिखाई न दे, तो ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए? क्या चंद्रमा की पूजा किसी अन्य तरीके से की जा सकती है? और व्रत खोलने को लेकर शास्त्रों में क्या मान्यता है?

इन्हीं सवालों पर आचार्य श्री अजय शास्त्री जी ने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की महूर्त शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक का है।

तो करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं पूजा और चंद्र दर्शन से जुड़ी परंपराओं को समझते हुए आचार्य जी के बताए विधि-विधान के अनुसार व्रत का पालन कर सकती हैं।

Next Post

अंगदान कर अमर हुए सुनील ताम्रकार, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Thu Oct 29 , 2026
कटनी। शेर चौक निवासी प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी सुनील ताम्रकार (मिम्मी) का 28 अक्टूबर को इंदौर के निजी अस्पताल में ब्रेन स्टेम डेथ के बाद निधन हो गया। परिजनों ने उनकी इच्छानुसार अंगदान का फैसला लिया। उनका लिवर इंदौर के 58 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया, साथ ही नेत्रदान और […]

You May Like