
कटनी। शेर चौक निवासी प्रतिष्ठित बर्तन व्यवसायी सुनील ताम्रकार (मिम्मी) का 28 अक्टूबर को इंदौर के निजी अस्पताल में ब्रेन स्टेम डेथ के बाद निधन हो गया। परिजनों ने उनकी इच्छानुसार अंगदान का फैसला लिया।
उनका लिवर इंदौर के 58 वर्षीय मरीज को प्रत्यारोपित किया गया, साथ ही नेत्रदान और त्वचादान भी किया गया।
जिला प्रशासन ने नदीपार मुक्तिधाम में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
पत्नी तृप्ति ताम्रकार पति की तस्वीर लेकर अस्पताल पहुंचीं और नम आंखों से विदा किया, दृश्य भावुक कर गया। मुस्कान ग्रुप और अस्पताल टीम ने अंगदान प्रक्रिया में सहयोग किया।
