दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का केस दर्ज

इंदौर: महिला थाने में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.गीता भवन स्थित बाई ब्रेंट रेसिडेंसी में रहने वाली 35 वर्षीय फरियादी आर्चा मकवाना ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

फरियादी के अनुसार उसका पति शोभित जैन और ससुराल पक्ष की सदस्य सध्या जैन द्वारा उसे शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया. घटना की अवधि 9 अगस्त 2019 से लगातार बताई गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Next Post

ब्रिक्स सम्मेलन तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Fri May 29 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की पहल पर 9 से 13 जून तक आयोजित होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण करने कलेक्टर शिवम वर्मा, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह सहित सभी अधिकारी सिटी बस से शहर भ्रमण पर निकले। अधिकारियों ने सम्मेलन से जुड़ी व्यवस्थाओं और यातायात प्रबंधन का […]

You May Like