खड़े ट्रक में घुसी बोलेरो, 3 की मौत,3 गंभीर

सीधी। तेज रफ्तार बोलेरो के बहरी में खड़े ट्रक से टकराने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर आज रात 7.30 बजे की है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक,भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जहां हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम के लिए तैयारियां चल रही थी। ट्रक में टेंट का सामान रखा था।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन जेठूला गांव निवासी जगदीश जायसवाल के नाम से रजिस्टर्ड है। जगदीश जायसवाल ने बताया कि उनके बेटे प्रिंस जायसवाल कार लेकर घर से निकला था। शुरुआत में उनके साथ दो लोग सवार थे लेकिन रास्ते में कुछ और लोग बैठ गए, जिससे वाहन में कुल 6 लोग हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सभी घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।

ये हैं मृतक और घायल –

बहरी सड़क हादसे के मृतकों में शोयेब पिता शाहिद खान 18 वर्ष राहतगढ़ सागर टेंटवाला, गीता पिता रघुनाथ जायसवाल 55 वर्ष जेठुला, धर्मेन्द्र पिता चूड़ामणि जायसवाल 25 वर्ष जेठुला शामिल हैं। वहीं घायलों में अनय जायसवाल पिता जगदीश जायसवाल 20 वर्ष, प्रिंस पिता जगलाल जायसवाल 20 वर्ष, बालकृष्ण पिता बाबूलाल प्रजापति 30 वर्ष सभी निवासी जेठुला शामिल हैं।

Next Post

जनरल ड्यूटी आरक्षकों को बैंड बजाने नहीं कर सकते विवश : हाईकोर्ट

Thu Sep 18 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने अपने एक अहम आदेश में स्पष्ट किया है कि पुलिस बल के जनरल ड्यूटी आरक्षकों को उनकी सहमति के बिना पुलिस बैंड का प्रशिक्षण दिलाना या बैंड की ड्यूटी देना उचित नहीं है। न्यायालय ने कहा है कि पुलिस बल में […]

You May Like