युवक से लेकर 8 साल के बच्चे तक लापता

इंदौर: शहर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक, तीन महिलाओं और दो नाबालिगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं. परिजनों ने कहीं बिना बताए घर से जाने तो कहीं बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत की है. पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.
सदर बाजार में बड़वाली चौकी में रहने वाले आबिद अली का 18 वर्षीय बेटा ओवेस अली बिना बताए घर से चला गया. इसी थाना क्षेत्र में अहिल्या पल्टन में रहने वाले मजहर शेख ने शिकायत की कि उनकी 20 वर्षीय पत्नी आलिया शेख को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया. जबकि एरोड्रम क्षेत्र में नगीन नगर में रहने वाले अजय तरवले की 26 वर्षीय पत्नी मीना घर से बिना बताए चली गई. वहीं, लसूड़िया क्षेत्र में आठ वर्षीय ध्रुव को बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत उसके पिता इमरान खान ने की है. एक अन्य मामले खजराना में 15 वर्षीय किशोरी के बहला फुसलाकर ले जाने का सामने आया है. जबकि बेटमा के काली बिल्लौद में महिला ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत की है. पुलिस सभी मामलों में लापता लोगों की तलाश और घटनाओं की जांच कर रही है.

Next Post

आषाढ़ में रहा सूख अब सावन में बादल हुए है मेहरबान

Mon Aug 10 , 2026
रीवा:जिले में अब तक बहुत कम बारिश हुई है आषाढ़ का महीना सूखे में बीत गया. बारिश का इंतजार लोग करते रहे लेकिन झमाझम बारिश नही हुई. अब सावन में बादल मेहरबान हुए है प्रतिदिन बारिश हो रही है.जिसके चलते बारिश का आकड़ा बढ़ता जा रहा है. सबसे कम बारिश […]

You May Like