आषाढ़ में रहा सूख अब सावन में बादल हुए है मेहरबान

रीवा:जिले में अब तक बहुत कम बारिश हुई है आषाढ़ का महीना सूखे में बीत गया. बारिश का इंतजार लोग करते रहे लेकिन झमाझम बारिश नही हुई. अब सावन में बादल मेहरबान हुए है प्रतिदिन बारिश हो रही है.जिसके चलते बारिश का आकड़ा बढ़ता जा रहा है. सबसे कम बारिश जिले के त्योंथर क्षेत्र में हुई है, जबकि सबसे ज्यादा गुढ़ क्षेत्र में वर्षा दर्ज की गई है. अब तक 212 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 584.3 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. समय पर बारिश न होने के कारण इस बार खरीफ की बोनी प्रभावित हुई है और धान की रोपाई भी किसान आषाढ़ में नही कर पाये है. एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है जिसके बाद खेतों को पानी मिला है और अब किसान धान की रोपाई करने में लगे हुए है. कम वर्षा के कारण किसान परेशान है त्योंथर तहसील में अब तक केवल 74 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है जो कि सबसे कम है और गुढ़ में सबसे ज्यादा 543 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है. बारिश के बाद भी तापमान में कोई खास कमी नही आ रही है. रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा. जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री आका गया. कहते है कि सावन में लगातार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट आने के साथ मौसम में बेहद ठंडक आ जाती है लेकिन अभी सावन का यह हाल है कि नदी नाले सूखे हुए है.

Next Post

20 दिन में दूसरी बार PM मोदी से मिलेंगी सुप्रिया सुले

Mon Aug 10 , 2026
नई दिल्ली, संसद के मॉनसून सत्र के बीच महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। महज 20 दिन में यह दूसरी मुलाकात है। इससे पहले 22 जुलाई को शरद पवार और सुप्रिया सुले […]

You May Like